देश की खबरें | कुछ वामन आकाशगंगाएं मिल्की वे की तुलना में 100 गुणा अधिक तेजी से नये तारे बनाती हैं: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एआरआईईएस) के वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ वामन आकाशगंगाएं मिल्की वे आकाशगंगा की तुलना में 10-100 गुणा अधिक रफ्तार से नये तारों का निर्माण करती हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एआरआईईएस) के वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ वामन आकाशगंगाएं मिल्की वे आकाशगंगा की तुलना में 10-100 गुणा अधिक रफ्तार से नये तारों का निर्माण करती हैं।

ब्रह्मांड की अरबों आकाशगंगाओं में बड़ी संख्या में ऐसी छोटी-छोटी आकाशगंगाएं हैं, जिनका द्रव्यमान मिल्की वे आकाशगंगा की तुलना 100 गुणा कम है।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

एआरआईईएस के अध्ययन में कहा गया है, ‘‘ इनमें से ज्यादातर आकाशगंगाएं वामन आकाशगंगा कहलाती हैं और वे विशाल आकाशगंगाओं की तुलना में बहुत कम रफ्तार से तारों का निर्माण करती हैं लेकिन कुछ वामन आकाशगंगाएं ऐसी भी हैं जो मिल्की वे आकाशगंगा की तुलना में 10 से 100 गुणा अधिक द्रव्यममान सामान्यीकृत दर से नये तारों का निर्माण करती हुई नजर आती हैं।’’

अध्ययन के अनुसार वैसे ये गतिविधियां कुछ दस लाख साल से अधिक समय तक नहीं चलती हैं । यह अवधि इन आकाशगंगाओं की उम्र से काफी कम है, क्योंकि उनकी उम्र कुछ अरब साल है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पजांब में 1516 नए मामले, राज्य में अब तक 1129 लोगों की मौत: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दो भारतीय दूरबीनों का उपयोग कर इन आकाशगंगाओं का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने पाया कि इन आकाशगंगाओं के इस विचित्र आचरण की वजह उनमें अव्यवस्थित हाइड्रोजन वितरण और हाल ही में दो आकाशगंगाओं के बीच की टक्कर है।

यह अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों में से एक अमितेश उमर ने कहा कि हाइड्रोजन किसी भी तारे के निर्माण के लिए जरूरी तत्व है तथा उच्चदर पर तारों के निर्माण के लिए आकाशगंगाओं में हाइड्रोजन के उच्च घनत्व की जररूत होती है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत आने वाले संस्थान एआरआईईएस के उमर और उनके पूर्व विद्यार्थी सुमित जायसवाल ने नैनीताल के समीप 1.3 मीटर के देवस्थल फास्ट ऑप्टिकल टेलीस्कोप और जाइंट मेट्रेवेव रेडियो टेलीस्कोप की मदद से इन आकाशगंगाओं का अध्ययन किया।

इस अध्ययन के निष्कर्ष ब्रिटेन की रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी की पत्रिका मंथली नोटिस ऑफ रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के अगले अंक में प्रकाशित होंगे और उनके साथ 13 आकाशगंगाओं की विस्तृत तस्वीरें भी होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\