विदेश की खबरें | बाइडन की जीत को पलटने के प्रयास के तहत पेंस के खिलाफ कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने किया मुकदमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को पलटने के प्रयास के तहत कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने उपराष्ट्रपति माइक पेंस के खिलाफ मुकदमा किया है।

वाशिंगटन, 29 दिसंबर अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को पलटने के प्रयास के तहत कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने उपराष्ट्रपति माइक पेंस के खिलाफ मुकदमा किया है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, अंतिम कानूनी प्रयास के तहत टेक्सास से सांसद लुई गोहमेर्ट ने रविवार को अरिजोना के 11 निवासियों के साथ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपब्लिकन पार्टी ने इन 11 लोगों को निर्वाचक नियुक्त किया था।

पेंस एक हफ्ते बाद कांग्रेस के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता करेंगे जहां बाइडन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिले इलेक्टोरल कॉलेज वोटों का मिलान किया जाएगा।

निर्वाचक दो सप्ताह पहले ही मतदान कर चुके हैं। बाइडन को 306 इलेक्टोरल वोट मिले थे जबकि ट्रंप को 232 इलेक्टोरल वोट मिले थे।

मुकदमे में छह जनवरी को कांग्रेस की बैठक में राज्यों से मिले इलेक्टोरल वोटों की गिनती और बाइडन की जीत का रास्ता प्रशस्त करने में पेंस की भूमिका पर सवाल किए गए हैं।

मुकदमे में 1887 के इलेक्टोरल मतगणना कानून को चुनौती दी गयी है। इस कानून में प्रावधान है कि उपराष्ट्रपति नतीजों की घोषणा करेंगे। पेंस के खिलाफ मुकदमे में टेक्सास के संघीय न्यायाधीश से कानून को असंवैधानिक बताकर इसे निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। विधि विशेषज्ञों का कहना है कि यह याचिका टिक नहीं पायगी।

ट्रंप ने बाइडन से हार मानने से इनकार कर दिया है। ट्रंप लगातार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों पर भी कानूनी लड़ाई के लिए आगे आने को लेकर दबाव बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी