देश की खबरें | दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत, हल्की बारिश का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक दिन पहले बारिश के कारण बृहस्पतिवार को सुबह लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, आठ अगस्त दिल्ली में एक दिन पहले बारिश के कारण बृहस्पतिवार को सुबह लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गयी।
उसने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 52 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

