देश की खबरें | पुलवामा और कश्मीर पर राहुल सहित कुछ नेताओं के बयान दुखद : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि सरदार पटेल से प्रेरणा लेते हुए देश को संभालना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन यह दुखद है कि कश्मीर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष का बयान लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में जाते हैं और पुलवामा आतंकी घटना के बाद देश के ही नेता ही सवाल उठाते हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 31 अक्तूबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि सरदार पटेल से प्रेरणा लेते हुए देश को संभालना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन यह दुखद है कि कश्मीर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष का बयान लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में जाते हैं और पुलवामा आतंकी घटना के बाद देश के ही नेता ही सवाल उठाते हैं ।

स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर यहां प्रदेश भाजपा के बुद्धिजीवि समागम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस पार्टी से थे और होना यह चाहिए था कि सरदार पटेल की प्रतिमा कांग्रेस पार्टी लगाती ।

यह भी पढ़े | IPl 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 5 विकेट से हराया: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि लेकिन सरदार पटेल की एक गगनचुंबी प्रतिमा का निर्माण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कराया है और लाखों श्रद्धालु वहां जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन कांग्रेस का नेता वहां नहीं जाते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा ‘‘ जब आज 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जन्म जयंती है तो कांग्रेस के लोग धरना देते हैं । प्रजातंत्र हैँ......, ऐसे में धरना देना था तो एक तारीख को रख लेते..., हमें तो सुनने की आदत है ।’’

यह भी पढ़े | Ayodhya: पीएम मोदी के भाई प्रहलाद पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ हम सरदार पटेल से प्रेरणा लेते हैं। इस देश को संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन दुख होता है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष का बयान लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में जाते हैं।’’

उन्होंने कहा ‘‘ पुलवामा की घटना के बाद देश के नेता ही सवाल उठाते हैं और बाद में सबूत मांगते हैं। ये क्या स्थिति आ गई है?’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा ‘‘ पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की स्वीकारोक्ति पाकिस्तान के ही मंत्री कर रहे हैं, लेकिन हमारे नेता सबूत मांगते रहे ।’’

उन्होंने कांग्रेस के शशि थरूर और मणिशंकर अय्यर के बयानों का भी उल्लेख किया और कहा कि मोदी का विरोध करते करते कांग्रेस के नेता देश का विरोध करने लगते हैं ।

आजादी के बाद भारत के पुनर्निमाण में सरदार पटेल के योगदान का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि सही मायने में भारत को एक करने का काम सरदार पटेल ने किया था और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के रूप में जो एक समस्या रह गई थी, उसका समाधान नरेन्द्र मोदी ने किया है।

उन्होंने कहा कि अब एक देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान साकार हो गया है।

नड्डा ने कहा, ‘‘ नीयत अच्छी रहे, तो नीति अच्छी रहेगी ही। नीयत ही अच्छी न रहे, तो नीति अच्छी नहीं रह सकती। सरदार पटेल की नीयत अच्छी थी, तो उनकी नीतियां अच्छी बनीं। जम्मू कश्मीर के बारे में हमारी नीयत अच्छी थी, तो वहां के लिए अच्छी नीति भी बनी है।’’

विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग बिहार के विकास को रोकना चाहते हैं, वे जंगलराज चाहते हैं और जंगलराज के युवराज इन्हीं कामों को लेकर चले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें तय करना है कि हमें बाहुबल में जाना है या विकासबल के साथ रहना है।’’

राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘तेल पिलावन, डंडा भजावन’ वाले लोगों ने पहले भी मौका मिलने पर कुछ नहीं किया और आगे भी कुछ नहीं करेंगे ।

तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर तंज करते हुए नड्डा ने कहा कि उनके पिता और राजद की सरकार के दौरान कम से कम 20 लाख लोग राज्य से पलायन कर गए और अब वे 10 लाख नौकरी देने का वादा कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा ‘‘ नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश की राजनीति का स्वरूप बदला है और राजद जैसी पार्टी भी आज संकल्पपत्र निकालने लगी है... ये बदला हुआ बिहार है । नहीं तो इनका संकल्प पत्र सिर्फ यही होता था- न खाता न बही, जो कहें वही सही।’’

नड्डा ने कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुमार जी ने लालू जी के साथ महागठबंधन में लड़ा था।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ महागठबंधन क्यों टूटा ? महागठबंधन इसलिए टूटा क्योंकि नीतीश जी समझ गए कि मेरा सुशासन इन कुशासन वालों के साथ नहीं चल सकता है ।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अराजक राजद, विध्वसंकारी भाकपा माले और कांग्रेस से विकास की अपेक्षा नहीं की जा सकती ।

नड्डा ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए पटना मेडिकल कॉलेज के सात सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए 250 करोड़ रुपये दिए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मुझे खुशी है कि देश का सबसे बड़ा अस्पताल 5,400 बेड का है, जो पटना मेडिकल कॉलेज में बन रहा है। इस तरह से बिहार की तस्वीर बदली जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\