देश की खबरें | कुछ ताकतें भारत—नेपाल का संबंध खराब करना चाहती हैं - रक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चीन का नाम लिए बिना कहा कि कुछ ताकतें भारत और नेपाल के बीच रिश्ते खराब करना चाहती हैं लेकिन भारत किसी भी कीमत पर इन रिश्तों को टूटने नहीं देगा।

देहरादून, 15 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चीन का नाम लिए बिना कहा कि कुछ ताकतें भारत और नेपाल के बीच रिश्ते खराब करना चाहती हैं लेकिन भारत किसी भी कीमत पर इन रिश्तों को टूटने नहीं देगा।

यहां गुनियाल गांव में बनाए जा रहे सैन्य धाम के लिए भूमिपूजन करने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘कुछ ताकतें ऐसी हैं जो भारत और नेपाल के बीच रिश्ते खराब करना चाहती हैं लेकिन सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते आपको बताना चाहता हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए, हमें शीश झुकाकर ही क्यों न रहना पड़े लेकिन अपने पड़ोसी नेपाल के साथ रिश्ते कभी टूटने नहीं देंगे, कभी बिगड़ने नहीं देंगे।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में केवल इतना कहना ही पर्याप्त है।

तिब्बत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तिब्बत के साथ भी हमारे भावनात्मक रिश्ते हैं लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए अब लिपुलेख से भी होकर रास्ता साफ कर दिया गया है।

पाकिस्तान पर युद्ध में मिली जीत की 50वीं वर्षगांठ (16 दिसंबर) की पूर्वसंध्या पर बधाई देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ठीक 50 साल पहले 1971 में इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच ‘इंस्ट्रमेंट आफ सरेंडर’ (आत्मसमर्पण के दस्तावेज) पर दस्तखत हुए थे और भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के कारण ही पाकिस्तान के 93 हजार से ज्यादा सैनिकों ने भारत की सेना के सामने समर्पण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड