देश की खबरें | कोविड टीकों को मंजूरी देने पर कुछ डाक्टरों व वैज्ञानिकों ने संदेह जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के दवा नियामक द्वारा कोविड-19 के दो टीकों को सीमित आपात उपयोग की मंजूरी दिये जाने के दो दिन बाद डॉक्टरों एवं वैज्ञानिकों के एक राष्ट्रीय संगठन ने मंगलवार को कहा कि उसे संदेह है कि ‘लाभ और राजनीतिक फायदा विज्ञान से आगे रहा।’’

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच जनवरी भारत के दवा नियामक द्वारा कोविड-19 के दो टीकों को सीमित आपात उपयोग की मंजूरी दिये जाने के दो दिन बाद डॉक्टरों एवं वैज्ञानिकों के एक राष्ट्रीय संगठन ने मंगलवार को कहा कि उसे संदेह है कि ‘लाभ और राजनीतिक फायदा विज्ञान से आगे रहा।’’

‘प्रोग्रेसिव मेडिकोज एंड साइंटिस्ट फोरम’ (पीएमएसएफ) ने एक बयान में कहा कि भारत ने प्रभाव संबंधी डेटा के बिना टीकों को मंजूरी देने को लेकर चीन और रूस की तत्काल आलोचना की थी लेकिन ‘जब उसकी बारी आयी तब वह उस पैमाने पर खरा नहीं उतरा।’’

उसने कहा, ‘‘ यह संदेह करने के कई कारण हैं कि लाभ और राजनीतिक फायदा विज्ञान से आगे निकल गया है।’’

भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा स्वदेशी रूप से तैयार कोवैक्सीन को देश में सीमित आपात उपयोग के लिए रविवार को मंजूरी दी थी और इससे विशाल टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

उद्योग विशेषज्ञों एवं कुछ विपक्षी नेताओं ने कोवैक्सीन पर तीसरे चरण के परीक्षण डेटा की अनुपस्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की थी। आलोचकों ने आगाह किया है कि ‘‘प्रक्रियाओं को दरकिनार करने और जल्दबाजी में मंजूरी देने से ’’ जिंदगियां खतरे में पड़ सकती हैं।

हालांकि भारत बायोटेक ने उसके कोविड-19 टीके को दवा नियामक द्वारा सीमित आपात उपयेाग के लिए मंजूरी दिये जाने को लेकर की जा रही आलोचना को खारिज कर दिया है। उसने कहा कि उसका सुरक्षित एवं प्रभावकारी टीके के निर्माण का रिकार्ड रहा है और वह सभी डेटा को लेकर पारदर्शी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त