एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आगामी छह अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना: आईएमडी

कोलकाता, 31 जुलाई उत्तर बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आगामी छह अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में रविवार तक एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। कोलकाता में शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

बुलेटिन में बताया गया कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में दो अगस्त से चार अगस्त तक अत्याधिक वर्षा हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दक्षिण बंगाल के कैनिंग और उत्तर बंगाल के कालिमपोंग में राज्य में सर्वाधिक 110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कोलकाता के अलीपुर क्षेत्र में इस दौरान 37 मिलीमीटर और सॉल्ट लेक इलाके में 72 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई जिनमें बांकुड़ा में 72 मिलीमीटर, बर्धमान में 61 मिलीमीटर और दार्जिलिंग में 45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).