देश की खबरें | अवैध निर्माण के ऐवज में रिश्वत ले रहे कुछ पार्षद : श्रीनगर नगर निगम के महापौर का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के महापौर जुनैद अजीम मट्टू ने आरोप लगाया है कि कुछ पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और शहर में अवैध निर्माण के ऐवज में रिश्वत ले रहे हैं।

श्रीनगर, पांच अक्टूबर श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के महापौर जुनैद अजीम मट्टू ने आरोप लगाया है कि कुछ पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और शहर में अवैध निर्माण के ऐवज में रिश्वत ले रहे हैं।

मट्टू ने मंगलवार की शाम को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों के दौरान एसएमसी के एक निर्वाचित प्रतिनिधि के बैंक खाते में लाखों रुपये की रिश्वत जमा की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह राशि लगभग 1.4 करोड़ है जिसमें (खाते में) व्यक्तिगत लेन-देन लाखों रुपये में चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कई गवाह सामने आए हैं, जो अवैध वसूली और खुले भ्रष्टाचार की ‘‘भयानक दास्तां’’ बयां कर रहे हैं। इस संबंध में तीन लोगों ने अधिकारियों के समक्ष बयान दर्ज कराये हैं।

महापौर ने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की जांच जारी है और पुलिस की अपराध शाखा तथा श्रीनगर पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है।’’

उन्होंने कहा कि मामले को आधिकारिक तौर पर प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है और जांच के अंतिम परिणाम तक निर्वाचित प्रतिनिधि को प्राधिकार के पद से तत्काल हटाने की मांग की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\