देश की खबरें | कुछ मामलों का भले ही पता न चल सका हो, पर मौतों को दर्ज करने में चूकने की संभावना नहीं है: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 के कुछ मामलों का भले ही पता न चल सका हो, लेकिन मौतों को दर्ज करने में चूकने की संभावना नहीं है क्योंकि भारत में मजबूत और कानून आधारित मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था है।

नयी दिल्ली, चार अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 के कुछ मामलों का भले ही पता न चल सका हो, लेकिन मौतों को दर्ज करने में चूकने की संभावना नहीं है क्योंकि भारत में मजबूत और कानून आधारित मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था है।

मंत्रालय ने बयान में बताया कि दूसरी लहर के चरम स्थिति पर पहुंचने के दौरान, देश भर में स्वास्थ्य प्रणाली चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले मामलों के प्रभावी नैदानिक ​​​​प्रबंधन पर केंद्रित थी, जिसके कारण कोविड से होने वाली मौतों की रिपोर्टिंग और उन्हें दर्ज में करने में देरी हो सकती थी, लेकिन बाद में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इसे दुरूस्त किया।

उसने कहा कि कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की कम रिपोर्टिंग और कम गिनती की सभी अटकलों को दूर करने के लिए मौतों का मिलान अब भी किया जा रहा है।

मीडिया में आईं कुछ खबरों में अटकलें लगाई गईं है कि आठ राज्यों में मौतों की कम गिनती की गई है । मंत्रालय ने कहा मौतों का केवल अनुमान लगाया जा सकता है और सटीक आंकड़ा कभी ज्ञात नहीं हो सकता है

उसने कहा कि खबरों में नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीएसआर) और स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के आंकड़ों को रेखांकित किया गया है जिसमें सभी कारणों से होने वाली मौत की संख्या शामिल है जिस वजह से गलत निष्कर्ष निकाला जा रहा है ।

बयान में कहा गया है, “यह स्पष्ट किया जाता है कि भारत में मजबूत और कानून-आधारित मृत्यु पंजीकरण प्रणाली को देखते हुए, संक्रामक रोग और इसके प्रबंधन के सिद्धांतों के अनुसार कुछ मामले हो सकता है पता नहीं चलें हों लेकिन मौतों को दर्ज करने में चूकने की संभावना नहीं है।”

मंत्रालय ने कहा, “यह मामले की मृत्यु दर में भी देखा जा सकता है, जो 31 दिसंबर 2020 में 1.45 प्रतिशत थी, और अप्रैल-मई 2021 में वायरस की दूसरी लहर के दौरान अप्रत्याशित वृद्धि के बाद भी, मामले की मृत्यु दर आज 1.34 प्रतिशत है।”

उसने बताया कि भारत में दैनिक नए मामलों और मौतों की संख्या में ‘नीचे से ऊपर के दृष्टिकोण’ का अनुसरण किया जाता है, यानी जिले मामलों और मौतों की संख्या के बारे में राज्य सरकारों को जानकारी देते हैं और वे केंद्र सरकार को सूचित करते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि मौतों की संख्या में विसंगति या भ्रम से बचने के लिए, मई 2020 की शुरुआत में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 'भारत में कोविड-19 से संबंधित मौतों को दर्ज करने के लिए निर्देश’ जारी किया था ताकि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से मौतों की सटीक संख्या दर्ज हो सके।

बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने दैनिक आधार पर जिलेवार मामलों और मौतों की निगरानी के लिए एक मजबूत रिपोर्टिंग तंत्र की जरूरत पर नियमित रूप से जोर दिया है। लगातार कम दैनिक मौतों की सूचना देने वाले राज्यों को सलाह दी गई है कि वे अपने आंकड़ों की दोबारा जांच करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\