विदेश की खबरें | म्यांमा में सैनिकों को बड़े शहरों की ओर जाने को कहा गया है : संयुक्त राष्ट्र के दूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विशेष दूत टॉम एंड्रयूज ने एपी से कहा कि सैन्य तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ शुरू में संयम बरत रही पुलिस ने बाद में कई मौके पर रबड़ की गोलियों का इस्तेमाल किया, गोलीबारी की और पानी की बौछारें की।

विशेष दूत टॉम एंड्रयूज ने एपी से कहा कि सैन्य तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ शुरू में संयम बरत रही पुलिस ने बाद में कई मौके पर रबड़ की गोलियों का इस्तेमाल किया, गोलीबारी की और पानी की बौछारें की।

उन्होंने कहा कि वह सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुष्टि कर सकते हैं कि रखाइन प्रांत से सैनिकों को कुछ घनी आबादी वाले शहरों में भेजा गया है। रखाइन में 2017 में सेना की कार्रवाई के बाद रोहिंग्या समुदाय के सात लाख से ज्यादा लोगों को बांग्लादेश में पनाह लेनी पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि म्यांमा में नौकरशाहों का एक बड़ा धड़ा हड़ताल पर है और सभी निजी बैंक बंद हैं।

एंड्रयूज ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा म्यांमा के सैन्य अधिकारियों और हथियारों की खरीद पर रोक लगाने का कदम प्रभावी होगा लेकिन अगर इससे फर्क नहीं पड़ता है तो आर्थिक पाबंदी लगानी होगी।’’

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने भी म्यांमा के खिलाफ पिछले सप्ताह कुछ प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी और आगे के दिनों में रुख और कड़ा करने की बात की थी। कुछ अन्य देशों ने भी म्यांमा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

म्यांमा में सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट करते हुए सू ची समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

सेना ने कहा है कि सरकार पिछले साल हुए चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच करने में नाकाम रही, जिस वजह से सेना को दखल देना पड़ा। इस चुनाव में सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी की जबर्दस्त जीत हुई थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने किसी भी धांधली से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\