यह घटना शनिवार रात इटुरी प्रांत में हुई।
इटुरी प्रांत में सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स नगोंगो ने बताया कि शनिवार देर रात को किए गए इस हमले में सैनिक की पत्नी, सास-ससुर और उसके दो बच्चे मारे गए। इसके बाद उसने अन्य लोगों पर भी गोली चलाई।
सैनिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
स्थानीय ग्राम प्रमुख बराका मुगुवा ऑस्कर ने बताया कि सैनिक प्रांत के किसी और गांव में तैनात था और जब वह घर पहुंचा तो उसके परिवार के सदस्य वहां उसके बेटे की मौत का शोक मना रहे थे। सैनिक के बेटे की मौत बृहस्पतिवार को प्राकृतिक कारणों से हुई थी।
ऑस्कर ने कहा, ‘‘सैनिक को यह बात पसंद नहीं आई कि उसकी स्वीकृति के बिना और उसकी गैरमौजदूगी में उसके बेटे को दफना दिया गया।’’
सैनिक को पकड़ने के लिए कांगो सेना के अन्य कर्मियों को भेजा गया है। आरोपी सैनिक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के सशस्त्र बल या एफएआरडीसी का सदस्य है, जो हमले के बाद घटनास्थल से भाग गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY