देश की खबरें | रामगढ़ में महिला उपनिरीक्षक से बलात्कार के आरोप में सिपाही गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को पुलिस ने मंडू पुलिस

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रामगढ़, 25 अगस्त झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को पुलिस ने मंडू पुलिस

थाने में तैनात एक सिपाही को उसी थाने की एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक के साथ अनेक बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम: केरल सचिवालय में लगी आग पर काबू पाया गया: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मंडू पुलिस थाने की एक महिला उपनिरीक्षक की लिखित शिकायत पर आज उसी थाने में तैनात 28 वर्षीय सिपाही मेराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। मेराज अंसारी मंडू थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था।

कुमार ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक ने पुलिस में मेराज अंसारी के खिलाफ लिखित शिकायत की और आरोप लगाया कि उसके साथ मेराज ने अनेक बार बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार उसने वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा लेकिन बाद में मुकर गया।

यह भी पढ़े | Building Collapses Near Lal Gate Area in Dewas: मध्य प्रदेश के देवास में दो मंजिला इमारत धराशाई, 6 लोगों को किया गया रेस्क्यू, बचाव कार्य जारी.

उन्होंने बताया कि महिला उपनिरीक्षक अविवाहित है और यह वाकया उस समय का है जब सिपाही मेराज अंसारी भी अविवाहित था।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार मेराज ने उपनिरीक्षक को शादी के नाम पर झांसा देकर अनेक बार बलात्कार करने के बाद हाल में ही दूसरी महिला से विवाह कर लिया।

इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\