देश की खबरें | सिपाही और उसके भाई ने लेनदेन विवाद में पिता-पुत्र को मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के कांधला इलाके में धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही ने अपने भाई की मदद से एक व्यक्ति और उसके बेटे की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
मुजफ्फरनगर, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के कांधला इलाके में धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही ने अपने भाई की मदद से एक व्यक्ति और उसके बेटे की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने बृहस्पतिवार को बताया कि सल्फा गांव में धन के विवाद को लेकर सिपाही विक्रांत और उसके भाई ने बुधवार शाम भूपेंद्र (45) और उसके बेटे अर्जुन (20) को गोली मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।
इस मामले में भूपेंद्र की मां सुदेश की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि नोएडा में तैनात कॉन्स्टेबल विक्रांत ने उनके बेटे और पोते को बंधक बनाकर प्रताड़ना दी। बाद में उनके शव एक नलकूप परिसर में पाए गए।
आरोप है कि भूपेंद्र ने नौकरी दिलाने के नाम पर कॉन्स्टेबल विक्रांत से धन लिया था। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मामले में विक्रांत, उसके भाई, पिता, मां, पत्नी तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य अभियुक्त विक्रांत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

