जरुरी जानकारी | सौर क्षमता वृद्धि इस साल पहली तिमाही में 48 प्रतिशत घटकर 1,900 मेगावॉट: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में 48 प्रतिशत घटकर 1,900 मेगावॉट रही।

नयी दिल्ली, 29 मई देश में सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में 48 प्रतिशत घटकर 1,900 मेगावॉट रही।

स्वच्छ ऊर्जा परामर्श कंपनी मेरकॉम इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2022 की इसी तिमाही में 3,600 मेगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता का इजाफा हुआ था।।

देश में वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सौर बाजार की स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत ने इस वर्ष की पहली तिमाही में 1,900 मेगावॉट सौर क्षमता जोड़ी। यह इससे पिछले साल 2022 की इसी तिमाही में जोड़ी गयी 3,600 मेगावॉट के मुकाबले 48 प्रतिशत कम है।’’

वहीं तिमाही आधार पर क्षमता में वृद्धि 30 प्रतिशत कम रही है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,700 मेगावॉट क्षमता जोड़ी गयी थी।

मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में जोड़ी गयी 1,900 मेगावॉट क्षमता में बड़ी सौर ऊर्जा परियोजनाओं की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत रही।

देश में कुल स्थापित सौर क्षमता फिलहाल 64,500 मेगावॉट पर पहुंच गयी है। कुल 58,000 मेगावॉट क्षमता की परियोजनाएं विकास के चरण में हैं। इसके अलावा, 58,000 मेगावॉट क्षमता की परियोजनाओं को नीलामी का इंतजार है।

पिछले साल देश में रिकॉर्ड 13,000 मेगावॉट क्षमता जोड़ी गयी। हालांकि, इस साल क्षमता वृद्धि कम रहने का अनुमान है क्योंकि कई परियोजनाओं को चालू करने की समयसीमा अगले साल तक चली गयी है। इसके अलावा कई परियोजनाओं के समक्ष जमीन और पारेषण संबंधी मुद्दे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\