Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को राम जन्मभूमि की मिट्टी भेंट की जाएगी
नींव की खुदाई के दौरान निकाली गई राम जन्मभूमि की मिट्टी को डिब्बों में पैक कर 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को भेंट किया जायेगा. मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अयोध्या (उप्र), 12 जनवरी : नींव की खुदाई के दौरान निकाली गई राम जन्मभूमि की मिट्टी को डिब्बों में पैक कर 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को भेंट किया जायेगा. मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जूट के थैले में पैक की गई राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर भेंट की जाएगी. ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 11,000 से अधिक मेहमानों और आमंत्रित लोगों को यादगार उपहार देने की व्यवस्था की जा रही है. यह भी पढ़ें : कपड़ों के माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत है – इसे कम करने के लिए क्या करें
उन्होंने बताया कि मेहमानों को प्रसाद के तौर पर राम जन्मभूमि की मिट्टी के अलावा देसी घी से बने 100 ग्राम मोतीचूर के लड्डू भी दिए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

