देश की खबरें | नौकरी वापस पाने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कंपनी के डेटाबेस में सेंध लगायी, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी पूर्व कंपनी के डेटाबेस में कथित तौर पर सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी पूर्व कंपनी के डेटाबेस में कथित तौर पर सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपी इंजीनियर की लॉकडाउन के दौरान नौकरी चली गई थी और इसे वापस पाने के लिए उसने चुनिंदा सूचनाएं हटाने की खातिर कथित सेंधमारी (हैकिंग) की।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM गहलोत को चिठ्ठी लिखकर बोले राज्यपाल कलराज मिश्र, नहीं सुना था किसी मुख्यमंत्री का ऐसा बयान, नहीं होनी चाहिए दबाव की राजनीति.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिमी) विजयंत आर्य ने कहा कि निजी कंपनी के सीईओ की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आईपी एड्रेस का पता लगाया।

पुलिस ने पुराना मौजपुर निवासी विकेश शर्मा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: मुंबई में नहीं थम रहा COVID-19 का कहर, 1062 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 54 की मौत.

शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था और वेतन के मामले में समझौता नहीं करने के बाद उसे निकाल दिया गया था।

उपायुक्त ने कहा कि कंपनी को वित्तीय संकट में डालने के लिए आरोपी ने कई मरीजों का विवरण हटा दिया ताकि कंपनी उसे वापस काम पर रखने को मजबूर हो जाए।

आर्य के मुताबिक, आरोपी ने करीब 18,000 मरीजों की जानकारी और करीब तीन लाख मरीजों के बिलों से संबंधित विवरण हटा दिया। इसके अलावा, आरोपी ने करीब 22,000 फर्जी विवरण डाल दिए।

शफीक अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट