जरुरी जानकारी | सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ ने भारत में सदस्यता शुल्क 48 प्रतिशत तक घटाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ ने भारत में खाता धारकों के लिए सदस्यता शुल्क को 48 प्रतिशत तक घटा दिया है। इसके पोर्टल पर यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ ने भारत में खाता धारकों के लिए सदस्यता शुल्क को 48 प्रतिशत तक घटा दिया है। इसके पोर्टल पर यह जानकारी दी गई है।
एलन मस्क की अगुवाई वाली सोशल मीडिया कंपनी ने मोबाइल ऐप के लिए ‘प्रीमियम’ खाता का सदस्यता शुल्क मासिक आधार पर 900 रुपये से लगभग 48 प्रतिशत घटाकर लगभग 470 रुपये कर दिया है।
‘एक्स’ में ‘प्रीमियम’ और ‘प्रीमियम-प्लस’ सेवा के ग्राहकों को उनके नाम या आईडी के बगल में एक ‘चेकमार्क’ मिलता है।
इसी तरह, ‘एक्स’ ने वेबसाइट खातों के लिए प्रीमियम ग्राहक शुल्क 650 रुपये से लगभग 34 प्रतिशत घटाकर 427 रुपये कर दिया है।
कंपनी ने अपने हैंडल पर सामान्य ग्राहक के लिए मासिक शुल्क को 243.75 रुपये से 30 प्रतिशत घटाकर 170 रुपये कर दिया है।
सामान्य खाते का वार्षिक सदस्यता शुल्क लगभग 34 प्रतिशत घटाकर 1,700 रुपये कर दिया गया है जो पहले 2,590.48 रुपये था।
इसी तरह ‘प्रीमियम प्लस’ सदस्यता का मोबाइल संस्करण उपयोगकर्ताओं को करीब 26 प्रतिशत कम 2,570 रुपये पर दिया जा रहा है जो पहले 3,470 रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

