देश की खबरें | सामाजिक भेदभाव अब भी व्याप्त है : तमिलनाडु के राज्यपाल रवि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने शनिवार को कहा कि छुआछूत समेत मौजूदा सामाजिक भेदभाव के व्याप्त रहने के कारण संविधान में लोगों से किए गए वादे अब भी ‘‘दूर का सपना’’ बने हुए हैं।

चेन्नई, 25 नवंबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने शनिवार को कहा कि छुआछूत समेत मौजूदा सामाजिक भेदभाव के व्याप्त रहने के कारण संविधान में लोगों से किए गए वादे अब भी ‘‘दूर का सपना’’ बने हुए हैं।

इन वादों को कितना पूरा किया गया, इसकी जांच के लिए उन्होंने सामाजिक स्तर पर आकलन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अदालतें एकमात्र ऐसी जगह नहीं हैं जहां न्यायशास्त्र विकसित होना चाहिए, बल्कि नागरिकों की भागीदारी वाली प्रक्रिया भी होनी चाहिए।

रवि ने कहा, ‘‘नागरिकों से किया गया वादा एक दूर का सपना बनकर रह जाएगा क्योंकि हमारे समाज में सामाजिक भेदभाव और छुआछूत व्याप्त है। हमें इस पर सोचना होगा और इसके लिए काम करना होगा।’’

यहां ‘तमिलनाडु डॉ. आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय’ में ‘संविधान दिवस’ पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि संविधान को केवल एक कानूनी दस्तावेज या केवल कानूनी विशेषाधिकार के रूप में सीमित नहीं किया जाना चाहिए।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रवि ने कहा, ‘‘यह समय सामाजिक स्तर पर आकलन करके यह पता लगाने का है कि लोगों से किए गए वादे कितने पूरे हुए और यदि पूरे नहीं हुए, तो क्यों नहीं हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे असुरक्षा की भावना पैदा हुई। परिणामस्वरूप, एक अलग राज्य और मातृभूमि की मांग शुरू हो गई। पूर्वोत्तर इसका उदाहरण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू