देश की खबरें | बच्चों का सामाजिक व शैक्षणिक विकास हमारी सामाजिक जिम्मेदारी: गहलोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों के सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य विकास के साथ उन्हें संरक्षण प्रदान करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाल यौन हिंसा, बाल विवाह, बाल मजदूरी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।
जयपुर, 24 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों के सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य विकास के साथ उन्हें संरक्षण प्रदान करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाल यौन हिंसा, बाल विवाह, बाल मजदूरी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।
गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर यह बात कही। वह बाल संरक्षण संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे।
उन्होंने कहा राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा और संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना, वात्सल्य योजना व उत्कर्ष योजना सहित अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात जिलों की 140 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा के द्वारा राज्य सरकार द्वारा बाल संरक्षण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ताकि गांव-ढ़ाणी तक बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता लाई जा सके व कोई भी बच्चा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे।
बाल संरक्षण संकल्प यात्रा के अंतर्गत हर 20 दिन बाद बाल मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी विभाग भाग लेंगे। मेले में ग्राम भ्रमण के दौरान पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु चिह्नित कर लिए गए आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

