फुटबालरों के स्थानान्तरण मूल्य में हो सकती है दस अरब यूरो की गिरावट

क्लब खिलाड़ियों के स्थानान्तरण में जितना खर्च करते हैं उसमें नाटकीय तौर पर भारी कमी आ सकती है क्योंकि फुटबाल मैच नहीं होने से यूरोप के सभी लीग भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं।

इंग्लैंड, जर्मनी, इटली और स्पेन के शीर्ष डिवीजन लीग अब भी 2019-20 के सत्र को समाप्त करने की कोशिशों में लगे हैं ताकि वे टीवी अनुबंधों से मिली मोटी धनराशि को बचा सकें और वित्तीय नुकसान को कम कर सकें।

केपीएमजी ने अनुमान लगाया है कि अगर सत्र के बाकी बचे मैच नहीं खेले जाते हैं तो फ्रांस सहित यूरोप के चोटी के पांच लीग को चार अरब 30 करोड़ डालर का नुकसान होगा। फ्रांस पहले ही अपने सत्र की समाप्ति की घोषणा कर चुका है

यूरोपीय फुटबाल के स्थानान्तरण में इन लीग की भूमिका अहम होती है। इस अध्ययन में बेल्जियम, नीदरलैंड, पुर्तगाल, तुर्की और इंग्लैंड की दूसरी श्रेणी की चैंपियनशिप को भी शामिल किया गया है।

अगर इस सत्र में आगे कोई फुटबाल मैच नहीं होता है तो खर्च के लिये पैसा कम होने के कारण मूल्य लगभग दस अरब यूरो तक गिर सकता है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)