जरुरी जानकारी | सोभा लि. ग्रेटर नोएडा में आवास परियोजना में 800 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

नयी दिल्ली, 27 जून रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

बेंगलुरु स्थित कंपनी को ग्रेटर नोएडा में 420 अपार्टमेंट वाली अपनी परियोजना ‘सोभा ऑरम’ को पेश करने के लिए सभी नियामकीय मंजूरियां मिल गई हैं।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह परियोजना 3.46 एकड़ में फैली हुई है। कंपनी ने परियोजना की लागत का उल्लेख नहीं किया। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि कुल निवेश लगभग 800 करोड़ रुपये होगा।

रियल्टी कंपनी ने इस परियोजना को लगभग 14,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से पेश किया है।

सोभा लिमिटेड ने नीलामी प्रक्रिया के जरिए करीब 160 करोड़ रुपये में यह जमीन खरीदी थी।

कंपनी की दिल्ली-एनसीआर बाजार में पहले से ही मौजूदगी है। इसने गुरुग्राम में कई परियोजनाएं पेश की हैं, जिनमें द्वारका एक्सप्रेसवे पर ‘सोभा इंटरनेशनल सिटी’ भी शामिल है। यह ग्रेटर नोएडा में पहली और दिल्ली-एनसीआर में पांचवीं परियोजना है।

सोभा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जगदीश नांगिनेनी ने कहा, “ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करना सोभा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण नया अध्याय है। पिछले 30 वर्षों में, हमने गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वास पर आधारित एक विरासत का निर्माण किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\