देश की खबरें | चारधाम यात्रा के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी तीन मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है और अब तक एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धामों के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।

देहरादून, 22 अप्रैल आगामी तीन मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है और अब तक एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धामों के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।

प्रदेश के पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार पंजीकरण की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है जिसके लिए श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं।

तीन मई को अक्षय तृतीया पर उत्तरकाशी जिले में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे।

प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि तीन मई से 31 मई तक की अवधि में यमुनोत्री के लिए 15829, गंगोत्री के लिए 16804, केदारनाथ के लिए 41107 और बदरीनाथ के लिए 29488 तीर्थया‌त्री पंजीकरण कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना से सामान्य होती स्थिति के मद्देनजर इस बार बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है और पहली बार तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण और सत्यापन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों की जानकारी संबंधित जिलों से साझा की जा रही है जिससे स्थानीय प्रशासन को पता रहे कि किस दिन कितने तीर्थयात्री वहां पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय प्रशासन को व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी और तीर्थयात्री भी बिना किसी परेशानी के मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\