देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 22.75 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.75 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 33,57,713 खुराक शुक्रवार को दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जून देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.75 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 33,57,713 खुराक शुक्रवार को दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि 18-44 आयु समूह के 16,23,602 लोगों को शुक्रवार को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि इसी समूह के 31,217 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।
अब तक 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस समूह के कुल 2,58,45,901 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है, जबकि 1,18,299 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिली है। इस समूह के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक मई से हुई थी।
मंत्रालय ने बताया कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
देश में अब तक 22,75,67,873 टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 99,44,507 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक जबकि 68,40,415 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसमें अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 1,60,45,747 लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 86,34,525 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।
मंत्रालय के अनुसार 18-44 आयु समूह के 2,58,45,901 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 1,18,299 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।
इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,96,94,235 लोगों को पहली खुराक और 1,11,86,697 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 6,01,48,354 लोगों को पहली खुराक और 1,91,09,193 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने बतााया कि टीकाकरण अभियान के 140 वें दिन (चार जून) को 33,57,713 खुराक दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

