एजेंसी न्यूज

देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,075 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 33,610 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से बृहस्पतिवार तक संक्रमण के 1,823 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल 33,610 मामले हो गए। इस दौरान 67 संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 1,075 तक पहुंच गई।

देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,075 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 33,610 हुई
जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1,075 हो गई जबकि संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 33,610 पर पहुंच गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से बृहस्पतिवार तक संक्रमण के 1,823 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल 33,610 मामले हो गए। इस दौरान 67 संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 1,075 तक पहुंच गई।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 24,162 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,372 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। देश में कुल संक्रमित लोगों में से 111 विदेशी नागरिक हैं।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक 24.90 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

बुधवार शाम से अब तक संक्रमण के कारण 67 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 32 महाराष्ट्र में, 16 गुजरात में, 11 मध्य प्रदेश में, तीन उत्तर प्रदेश में, तमिलनाडु और दिल्ली में दो-दो जबकि कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई।

महाराष्ट्र में अब तक 432 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 197, मध्य प्रदेश में 130, दिल्ली में 56, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 39 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, पश्चिम बंगाल में 22, कर्नाटक में 21 और पंजाब में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल में चार, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन, बिहार में दो लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हो चुकी है।

मंत्रालय द्वारा आज सुबह बताए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा संक्रमण के 9,915 मामले महाराष्ट्र में, इसके बाद 4,082 मामले गुजरात में, दिल्ली में 3,439 मामले और मध्य प्रदेश में 2,660 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में 2,438, उत्तर प्रदेश में 2,203 मामले, तमिलनाडु में 2,162 हैं। आंध्र प्रदेश में 1,403 और तेलंगाना में 1,012 मामले सामने आए हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल में कुल संक्रमितों की संख्या 758, जम्मू-कश्मीर में 581, कर्नाटक में 557, केरल में 496, बिहार में 403 और पंजाब में 357 मामले हैं। हरियाणा में 310, ओडिशा में 128, झारखंड में 107 और उत्तराखंड में 55 मामले सामने आए हैं।

चंडीगढ़ में 56, हिमाचल प्रदेश में 40, असम में 42 और छत्तीसगढ़ में 38 मामले हैं। इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 33, लद्दाख में 22, मेघालय में 12, पुडुचेरी में आठ, गोवा में सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो तथा मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले हैं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’’

मंत्रालय का कहना है कि राज्यगत आंकड़ों की पुष्टि होना बाकी है। उसने बताया, ‘‘राज्यों से 280 मामलों के संपर्कों का पता लगाने को कहा गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).