एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में ऊंची पहाडियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड लौटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी तथा निचले इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण पारा गिरने से राज्य में ठंड लौट आयी है।

देश की खबरें | उत्तराखंड में ऊंची पहाडियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड लौटी

देहरादून, 18 मार्च उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी तथा निचले इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण पारा गिरने से राज्य में ठंड लौट आयी है।

प्रदेश में बदरीनाथ, केदारनाथ, औली, गंगोत्री, यमुनोत्री, मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ गिरी जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले भी गिरे।

देहरादून में शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी रूक—रूक कर होती रही जिससे दिन का अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम में आए इस बदलाव के चलते प्रदेश के अन्य इलाकों में भी पारा नीचे आ गया है और सर्दी लौट आयी हैं। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े फिर निकाल लिए है।

हालांकि, बेमौसम बर्फबारी से सेब, आडू़ आदि की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। चंपावत में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और कहीं—कहीं ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले एक—दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).