एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी भाग में बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 फुट बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग बुधवार से चौथे ‘खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों’ की मेजबानी करने वाला है।

देश की खबरें | कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी भाग में बारिश

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 फुट बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग बुधवार से चौथे ‘खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों’ की मेजबानी करने वाला है।

घाटी के कुपवाड़ा, हंदवाड़ा और सोनमर्ग इलाकों में भी बर्फबारी हुई।

श्रीनगर सहित घाटी के बाकी हिस्सों में रविवार से मध्यम से भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 12.4 मिमी बारिश हुई है जबकि काजीगुंड में 12.8 मिमी बारिश हुई है।

इसी अवधि में पहलगाम में 18.6 मिमी, कुपवाड़ा में 42.7 मिमी और कोकेरनाग में 8.0 मिमी बारिश हुई।

जम्मू क्षेत्र में भी बारिश हुई है, जिसके बाद रामबन जिले में दो स्थानों पर भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).