एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश होने से पूरा प्रदेश जबरदस्त ठंड की चपेट में आ गया।

देश की खबरें | उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड

देहरादून, चार फरवरी उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश होने से पूरा प्रदेश जबरदस्त ठंड की चपेट में आ गया।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड और औली में बर्फबारी हुई है। देहरादून जिले के चकराता तथा उत्तरकाशी जिले के चौरंगीखाल और नचिकेता ताल में भी हिमपात हुआ है ।

देहरादून सहित प्रदेश के कई स्थानों पर शनिवार रात से ही बारिश जारी है ।

उंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गयी है ।

उत्तरकाशी जिले के सीमांत विकासखंड मोरी के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से वहां सेब के बागान मालिकों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि सेब की फसल के लिए हिमपात का होना आवश्यक है। हिमपात से बगीचों में पर्याप्त नमी आती है जिससे सेब, नाशपाती, आडू सहित अन्य नकदी फसलों की पैदावार अच्छी होती है।

फरवरी में ही प्रदेश में यह दूसरी बार बर्फवारी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).