एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश, पारा लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी हुई है जबकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम कार्यालय ने बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश, पारा लुढ़का

शिमला, 19 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी हुई है जबकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम कार्यालय ने बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है।

शिमला और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे तथा बुधवार की सुबह में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर कुछ मीटर की रह गई।

समूचे राज्य में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है तथा जनजातीय बहुल लाहौल और स्पीति का केलांग, राज्य का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम पारा शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

क्षेत्र में सबसे ज्यादा 35 मिमी बारिश भुंटर में हुई है। इसके बाद चंबा में 33 मिमी, शिमला में 32 मिमी, सुंदरनगर में 30 मिमी, पालमपुर में 27 मिमी, मंडी और डलहौजी 20-20 मिमी और धर्मशाला में 15.5 मिमी बारिश हुई है।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने चेतावनी दी है कि बुधवार को मैदानी इलाकों, निचली और मध्य स्तर की पहाड़ियों पर भारी बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कना तथा ओलावृष्टि हो सकती है तथा बृहस्पतिवार को कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने के साथ साथ बिजली कड़क सकती है।

मौसम कार्यालय ने बुधवार और बृहस्पतिवार को ऊंचे पहाड़ों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).