देश की खबरें | हिमाचल में फिर बर्फबारी, बारिश से पारा गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ठंड फिर से लौट आई है क्योंकि अधिक ऊंचाई वाले आदिवासी क्षेत्रों में फिर बर्फबारी हुई है जबकि मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शिमला, 25 मार्च हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ठंड फिर से लौट आई है क्योंकि अधिक ऊंचाई वाले आदिवासी क्षेत्रों में फिर बर्फबारी हुई है जबकि मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक लाहौल और स्पीति जिले के उदयपुर अनुमंडल में भीबाग के पास आज अपराह्न भूस्खलन हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 मार्च को विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसके अलावा 26, 28 और 29 मार्च को निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
लाहौल और स्पीति जिले के गोंडला और केलांग में क्रमशः 8.5 सेमी और 2.6 सेमी हिमपात हुआ, जबकि डलहौजी में 91 मिमी बारिश हुई। इसके बाद खीरी में 62 मिमी, चुअरी में 49 मिमी, मेहरे में 43 मिमी, बिलासपुर में 35 मिमी, नैना देवी और घमरूर में 32 मिमी, कांगड़ा और बंगाणा में 30 मिमी बारिश हुई है।
खराब मौसम के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 17 सड़कों को बंद कर दिया है जबकि बिजली के 322 ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

