देश की खबरें | उत्तराखंड की दरमा घाटी में पहली बार दिखा हिम तेंदुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरखंड के पिथौरागढ़ जिले की दरमा घाटी में समुद्र तल से 11,120 फुट की ऊंचाई पर पहली बार हिम तेंदुए को देखा गया है।

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 16 फरवरी उत्तरखंड के पिथौरागढ़ जिले की दरमा घाटी में समुद्र तल से 11,120 फुट की ऊंचाई पर पहली बार हिम तेंदुए को देखा गया है।

पिथौरागढ़ डिवीजनल वन अधिकारी मोहन डागरे ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जीवों की खोज करने गई टीम ने छह फरवरी को दार गांव के बर्फ से घिरे रास्ते में इस दुलर्भ प्रजाति के तेंदुए को देखा। उन्होंने बताया कि खोजकर्ताओं ने 20 मीटर की दूरी से हिम तेंदुए की तस्वीर खींची।

दागरे ने कहा कि पहली बार इतनी ऊंचाई पर हिम तेंदुए के होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि हिम तेंदुआ आमतौर पर 12 हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर रहता है लेकिन दार गांव 11,120 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि संभव है कि ऊंचाई पर अधिक बर्फबारी की वजह से हिम तेंदुआ अपना सामान्य आवास छोड़ नीचे की ओर आ गया हो।

दागरे ने बताया कि इससे पहले हिम तेंदुए को राज्य की गढ़वाल हिमालय की नंदा देवी रेंज, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और लद्दाख में देखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now