देश की खबरें | केरल के एझावा समुदाय के संगठन ‘एसएनडीपी योगम’ ने यूसीसी का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में संख्यात्मक रूप से मजबूत हिंदू एझावा समुदाय के एक संगठन ‘एसएनडीपी योगम’ ने देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का समर्थन किया है।

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई केरल में संख्यात्मक रूप से मजबूत हिंदू एझावा समुदाय के एक संगठन ‘एसएनडीपी योगम’ ने देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का समर्थन किया है।

हालांकि, प्रसिद्ध समाज सुधारक और संत श्रीनारायण गुरु द्वारा स्थापित ‘एसएनडीपी योगम’ ने नया कानून बनाने से पहले अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा का सुझाव दिया।

संगठन के मुखपत्र 'योगानदम' के नवीनतम अंक में एक संपादकीय में इसके महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन ने कहा कि यदि यूसीसी लागू होता है, तो विवाह, तलाक और संपत्ति के अधिकार जैसे मामलों में मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ भेदभाव समाप्त हो जाएगा।

संगठन के नेताओं को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के बहुत करीब माना जाता है, ऐसे में यूसीसी को लेकर इसके रुख को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

संगठन ने अपना रुख ऐसे समय में स्पष्ट किया है जब सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की यूसीसी योजना का विरोध करने के लिए राज्य में विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों का एक मजबूत मंच बनाने की कोशिश कर रही है।

संपादकीय में कहा गया है, “यदि समान नागरिक संहिता लागू होती है, तो न्यायिक प्रणाली अधिक कुशल हो जाएगी। देश भर में व्यक्तिगत कानूनों के आधार पर होने वाले सैकड़ों-हजारों मामले समाप्त हो जाएंगे। मुकदमेबाजी सरल हो जाएगी। भेदभावपूर्ण कानूनी प्रणालियां समाप्त हो जाएंगी। जटिल पर्सनल लॉ के पचड़े में फंसकर न्याय के लिए वर्षों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान