विदेश की खबरें | सिंगापुर में तस्कर सोना पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे पर प्रवासी भारतीय श्रमिकों से कर रहे संपर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में तस्कर चांगी हवाई अड्डे से स्वदेश जाने के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय प्रवासी श्रमिकों को कमीशन के बदले सोना पहुंचाने का काम करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। मीडिया की एक खबर में रविवार को यह कहा गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 17 दिसंबर सिंगापुर में तस्कर चांगी हवाई अड्डे से स्वदेश जाने के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय प्रवासी श्रमिकों को कमीशन के बदले सोना पहुंचाने का काम करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। मीडिया की एक खबर में रविवार को यह कहा गया।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार जो यात्री सोना पहुंचाने के काम में रुचि दिखाते हैं, उन्हें हवाई अड्डे में एक शांत स्थान पर ले जाया जाता है, जहां सौदा होता है। बातचीत के दौरान, सामान पहुंचाने वाले को आश्वासन दिया जाता है कि जब वह भारत पहुंचेगा तो गिरोह संचालक उससे सोने के आभूषण वापस ले लेंगे।

सिंगापुर के जेम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बिलाल के हवाले से कहा गया है कि सिंगापुर में यात्रियों के लिए सोने सहित कीमती जेवरात को देश से बाहर ले जाना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन भारत में तब सोना पहुंचाने वाले कानून तोड़ने का जोखिम उठाते हैं जब वे अपने साथ ले जा रहे सोने की घोषणा नहीं करते हैं।

पुरुष भारतीय नागरिकों को अधिकतम 20 ग्राम शुल्क-मुक्त सोना भारत में ले जाने की अनुमति है। वजन और मूल्य के मामले में महिला भारतीय नागरिकों के लिए सीमा दोगुनी है। इस सीमा से अधिक सोने के आभूषण ले जाने पर सीमा शुल्क का प्रावधान है। बिलाल ने कहा कि ‘कुरियर’ (सामान पहुंचाने वालों) के जरिए सोने की तस्करी का चलन दशकों से है।

खबर में कहा गया है कि चांगी हवाई अड्डे के टर्मिनल-1पर सोने की तस्करी करने वाले चाहते हैं कि ‘कुरियर’ 25 ग्राम से 30 ग्राम सोने के आभूषण ले जाएं, जो कानूनी सीमा से थोड़ा बाहर है। खबर में कहा गया है, सीमा शुल्क अधिकारियों सहित भारतीय अधिकारी सोना पहुंचाने का काम करने वाले यात्रियों के प्रति सचेत हैं।

खाड़ी के साथ-साथ मलेशिया और सिंगापुर सहित एशिया में विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह की खबरें आई हैं, जहां सोना भारत की तुलना में सस्ता है।

सिंगापुर पुलिस बल के हवाले से खबर में कहा गया है कि यात्रियों के लिए सिंगापुर से बाहर सोना या अन्य कीमती धातुओं को ले जाने की भार संबंधी कोई सीमा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\