खेल की खबरें | स्मृति बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसकी, गेंदबाजों में झूलन पांचवें स्थान पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिला एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर खिसक गई जबकि झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर बरकरार है।

दुबई, दो मार्च भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिला एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर खिसक गई जबकि झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर बरकरार है।

एक अन्य अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज 687 अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं और बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं। स्मृति के 732 अंक हैं।

इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्युमोंट न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 2-1 की जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच स्थान की छलांग के साथ शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

टैमी ने वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और न्यूजीलैंड की ऐमी सेटरथवाइट जैसी खिलाड़ियों को पछाड़ा और दूसरे स्थान पर मौजूद आस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग पर 16 अंक की बढ़त बना ली है।

झूलन (691), पूनम यादव (679), शिखा पांडे (675) और दीप्ति शर्मा (639) गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हैं। ये सभी अपनी पिछली रैंकिंग पर बरकरार हैं।

आस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन 804 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उनके बाद उनकी हमवतन मेगान शुट (735) का नंबर आता है।

आलराउंडरों की सूची में दीप्ति 359 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी शीर्ष पर चल रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड