एजेंसी न्यूज

Smriti Irani ने ‘बलात्कार’ के आरोपी से मालिश करवाने वाले Satyendra Jain के वीडियो को लेकर केजरीवाल की आलोचना की

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जेल में बंद उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल में ‘बलात्कार के आरोपी’ से मालिश करवा रहे हैं.

Smriti Irani ने ‘बलात्कार’ के आरोपी से मालिश करवाने वाले Satyendra Jain के वीडियो को लेकर केजरीवाल की आलोचना की
Smriti Irani

नयी दिल्ली, 24 नवंबर: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जेल में बंद उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल में ‘बलात्कार के आरोपी’ से मालिश करवा रहे हैं.

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में जैन को तिहाड़ जेल के भीतर अपनी कोठरी में मालिश करवाते हुए देखा जा सकता है. सूत्रों का दावा है कि वीडियो में जैन का मालिश करते हुए दिख रहे व्यक्ति पर नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है. यह भी पढ़ें : राहुल की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पहली बार शामिल हुईं प्रियंका

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कह दिल्ली के लोग इस आशा के साथ इंतजार कर रहे हैं कि महिलाओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा और उनके जीवन में सुधार होगा. उन्होंने कहा लेकिन ‘‘नेता और केजरीवाल के मंत्री महिलाओं की बेहतरी की दिशा में सबसे बड़ा पाप कर रहे हैं और जेल में बलात्कारी से सेवाएं ले रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).