देश की खबरें | स्मृति ईरानी ने ओखला में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार किया, ‘आप’ पर साधा निशाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को ओखला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को वोट देने का आग्रह किया।
नयी दिल्ली, 26 जनवरी भाजपा की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को ओखला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को वोट देने का आग्रह किया।
ईरानी ने बड़ी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को वोटिंग मशीन पर 'कमल' के निशान वाला बटन दबाने का आह्वान किया।
ईरानी ने दिल्ली के निवासियों से किए गए प्रमुख वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की।
उन्होंने ‘आप’ पर स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान न करने का आरोप लगाया और कहा कि ये उनके चुनावी वादों का मुख्य हिस्सा थे।
ईरानी ने कहा, “आप ने दिल्ली के लोगों से स्वच्छ पानी और अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का वादा किया था, लेकिन ये वादे अधूरे रह गए।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं और अब बदलाव करने का समय आ गया है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)