ताजा खबरें | स्मृति ने कांग्रेस सदस्य को राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार की महिला उत्पीड़न घटनाओं पर बोलने की चुनौती दी
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सदस्य अमी याग्निक एवं अन्य महिला नेताओं को चुनौती दी कि वे राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं पर बोलने का साहस दिखाएं?
नयी दिल्ली, 26 जुलाई राज्यसभा में बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सदस्य अमी याग्निक एवं अन्य महिला नेताओं को चुनौती दी कि वे राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं पर बोलने का साहस दिखाएं?
अमी याग्निक ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से जानना चाहा कि वह और मंत्रिमंडल में उनकी महिला सहयोगी मणिपुर के मुद्दे पर कब बोलेंगी?
इसके जवाब में स्मृति ने कहा कि वह इस बात पर घोर आपत्ति व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि न केवल महिला मंत्रियों बल्कि महिला राजनीतिक नेताओं को भी मणिपुर के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं बिहार में होने वाली घटनाओं पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या वह (कांग्रेस सदस्य याग्निक) इन राज्यों में महिलाओं पर हुए अत्याचार की घटनाओं पर बोलने का माद्दा रखती है?
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ क्या आपके भीतर माद्दा एवं साहस है कि आप छत्तीसगढ़ के बारे में बोलें? क्या आपमें साहस है कि आप राजस्थान के बारे में बोले? क्या आपमें साहस है कि आप बिहार के बारे में बोलें? क्या आपमें साहस है कि आप लाल डायरी के बारे में बोलें?’’
उन्होंने सवाल किया कि उनमें इस बारे में बात करने का साहस कब होगा कि एक कांग्रेस नेता के वहां जाने के बाद मणिपुर जलने लगा।
स्मृति ने कहा, ‘‘क्या आपमें इतना साहस है कि आप कांग्रेस शासित राज्यों में होने वाली बलात्कार की घटनाओं के बारे में बोलें?’’
उन्होंने कांग्रेस सदस्य को नसीहत दी कि यदि वह इन घटनाओं पर नहीं बोल सकतीं तो उन्हें केंद्र की महिला मंत्रियों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)