देश की खबरें | अहमदनगर के अस्पताल में आग लगने के बाद धुआं और चीख-पुकार मची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में अहमदनगर सिविल अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार सुबह लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी और वे धुएं की वजह से अस्पताल के मुख्य द्वार से प्रवेश नहीं कर सके।

पुणे, छह नवंबर महाराष्ट्र में अहमदनगर सिविल अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार सुबह लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी और वे धुएं की वजह से अस्पताल के मुख्य द्वार से प्रवेश नहीं कर सके।

एक अधिकारी ने दावा किया कि अस्पताल में अग्निशमन संबंधी ऑडिट तो किया गया था, लेकिन धन की कमी की वजह से वहां सभी जरूरी उपकरण नहीं थे।

अस्पताल में आग लगने की घटना में 11 लोगों की जान चली गयी। अधिकतर रोगी वरिष्ठ नागरिक थे और उनमें से अधिकतर वेंटिलेटर या ऑक्सीजन पर थे। इस वजह से बचाव अभियान और जटिल हो गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अफरा-तफरी, लोगों की चीख-पुकार और दहशत के माहौल में अग्निशमन विभाग के जवानों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग लगने के बाद मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले उक्त अधिकारी के अनुसार आईसीयू में कोरोना वायरस के करीब 20 रोगियों का इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर या ऑक्सीजन पर 15 रोगी थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें बचाना प्राथमिकता थी, लेकिन उनकी जटिल हालत की वजह से ऑक्सीजन सपोर्ट हटाना और बाहर निकालना मुश्किल फैसला था।’’

अधिकारी के अनुसार, ‘‘विचार-विमर्श के बाद हमने उन्हें किसी भी तरह बाहर लाने का फैसला किया और बाद में ऑक्सीजन या अन्य प्रणालियों पर वापस रखने का निर्णय लिया।’’

एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने कहा कि हर तरफ धुआं था और आग की लपटों के बजाय दमघोंटू धुआं अधिक घातक साबित हुआ। मृतकों में 65 से 83 साल उम्र के लोग अधिक थे।

नासिक के एक कोविड अस्पताल में इस साल की शुरुआत में भयावह आग लगने के बाद इस अस्पताल में फायर ऑडिट कराया गया था।

अहमदनगर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर मीसल ने कहा कि आग की सूचना मिलने पर उन्होंने फौरन दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा।

उन्होंने कहा, ‘‘आग ज्यादा भयावह नहीं थी लेकिन हर तरफ धुआं था। घटना में जिन रोगियों की मृत्यु हुई, संभवत: आईसीयू के अंदर धुएं और गर्मी से उनका दम घुट गया।’’

अधिकारी ने कहा कि हाल में फायर ऑडिट के बाद अस्पताल से पाइपलाइन और स्प्रिंकलर समेत प्रभावी अग्निशामक प्रणाली लगाने को कहा गया था।

उन्होंने कहा कि धन की कमी की वजह से काम अधूरा रह गया। हालांकि अस्पताल में अग्निशामक यंत्र थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\