खेल की खबरें | आईपीएल में खेलेंगे स्मिथ, टी20 विश्व कप से पहले फिट होंगे फिंच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोहनी की चोट से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईपीएल के दौरान वापसी कर सकते हैं जबकि सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच टी20 विश्व कप से पहले फिट हो जायेंगे ।

मेलबर्न, 18 अगस्त कोहनी की चोट से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईपीएल के दौरान वापसी कर सकते हैं जबकि सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच टी20 विश्व कप से पहले फिट हो जायेंगे ।

बायीं कोहनी में चोट के कारण स्मिथ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर नहीं गए थे ।

वह अब फिट हो रहे हैं और न्यू साउथवेल्स में नेट्स पर उन्होंने काफी अभ्यास किया । क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार वह आईपीएल की बहाली पर खेलने के लिये उपलब्ध होंगे ।

कोरोना महामारी के कारण आईपीएल मई में स्थगित कर दिया गया था ।। इसके बाकी मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में होने हैं । इसके दो दिन बाद यूएई में ही टी20 विश्व कप खेला जायेगा ।

फिंच ने बुधवार को वेबसाइट से कहा ,‘‘ स्मिथ तेजी से फिट हो रहा है ।वह नेट्स पर समय बिता रहा है और पूरी सावधानी भी बरत रहा है ।’’

स्मिथ को पिछले साल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा था ।

फिंच के बायें घुटने का हाल ही में आपरेशन हुआ है और उन्हें विश्व कप से पहले फिट होने की उम्मीद है । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पूरा यकीन है कि विश्व कप से पहले फिट हो जाऊंगा । अब मुझे दर्द नहीं है । ’’

आस्ट्रेलिया पिछले साल लगातार पांच टी20 श्रृंखलायें गंवा चुका है और 21 में से छह मैच ही जीते ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड