खेल की खबरें | चौथे टेस्ट में भी कप्तान होंगे स्मिथ, कमिंस बीमार मां के पास आस्ट्रेलिया में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी बीमार मां के पास आस्ट्रेलिया में ही हैं और उनकी गैर मौजूदगी में चौथे और आखिरी टेस्ट में स्टीव स्मिथ ही कप्तानी करेंगे ।
अहमदाबाद, छह मार्च आस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी बीमार मां के पास आस्ट्रेलिया में ही हैं और उनकी गैर मौजूदगी में चौथे और आखिरी टेस्ट में स्टीव स्मिथ ही कप्तानी करेंगे ।
कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने इंदौर टेस्ट में भी टीम की कमान संभाली थी । दिल्ली टेस्ट के बाद कमिंस अपनी मां के बीमार होने के कारण स्वदेश रवाना हो गए थे ।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने बताया कि कमिंस अभी भी सिडनी में ही हैं ।
आखिरी टेस्ट के बाद तीन वनडे मैच खेले जाने हैं और कमिंस के खेलने को लेकर फैसला बाद में होगा ।
स्मिथ की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट नौ विकेट से जीता था । भारत श्रृंखला में 2 . 1 से आगे है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करने के लिये उसे आखिरी टेस्ट जीतना ही होगा । आस्ट्रेलिया जून में लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई कर चुका है ।
वेबसाइट ने यह भी बताया कि 17 मार्च से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के लिये चोटिल झाय रिचर्डसन की जगह नाथन एलिस टीम में होंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

