देश की खबरें | भारतीय टीम के साथ श्रृंखला खेलने को बेकरार हैं स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वह इस श्रृंखला में खेलने के लिये बेताब हैं जो काफी विशेष होगी।

जियो

नयी दिल्ली, 20 जून स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वह इस श्रृंखला में खेलने के लिये बेताब हैं जो काफी विशेष होगी।

भारतीय टीम इस साल आस्ट्रेलियाई दौरे पर अक्टूबर और जनवरी 2021 तक तीन वनडे, चार टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में हेड कांस्टेबल की कोविड-19 की चपेट में आने से मौत.

स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘‘उनकी टीम काफी शानदार है और इस साल आस्ट्रेलिया के दौरे पर मैं उनके साथ खेलने को बेकरार हूं, यह श्रृंखला काफी बेहतरीन होगी। ’’

भारत का दौरा 11 अक्टूबर को ब्रिसबेन में टी20 मैच के साथ शुरू होगा। इसके बाद टीम 14 अक्टूबर को कैनबरा और 17 अक्टूबर को एडीलेड में अगले दो मैच खेलेगी।

यह भी पढ़े | Lalji Tandon Health Update: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में सुधार, लेकिन अब भी सर्पोटिव वेंटिलेशन पर.

चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट दिन/रात्रि होगा जो एडीलेड में 11 से 15 दिसंबर तक खेला जायेगा। तीसरा और चौथा टेस्ट क्रमश: मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में होगा।

वनडे श्रृंखला 12 जनवरी से पर्थ में शुरू होगी जिसके बाद 15 जनवरी (मेलबर्न) और 17 जनवरी (सिडनी) को मैच होंगे।

स्मिथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी मित्रता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी विराट कोहली के साथ मैदान के बाहर भी कुछ बातचीत हुई थी, हाल के दिनों में कुछ संदेश भी हमने साझा किये कि भारत में चीजें कैसे चल रही हैं। वह शानदार व्यक्ति है और हम दोनों अपनी टीमों के लिये मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं और यह खेल का हिस्सा है।’’

पिछले साल वनडे विश्व कप में कोहली ने भारतीय प्रशंसकों से ओवल में कहा था कि वे स्मिथ की ‘हूटिंग’ नहीं बल्कि उन्हें ‘चीयर’ करें जिसकी बदौलत भारतीय कप्तान को आईसीसी ‘स्प्रिरिट ऑफ क्रिकेट’ पुरस्कार मिला था।

इसके बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा कि उन्होंने कोहली की प्रशंसा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी