एजेंसी न्यूज

स्मिथ , वार्नर को जल्दी आउट नहीं करने पर आस्ट्रेलिया में नहीं जीत सकेगा भारत : चैपल

चैपल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने की दशा में अगर यह श्रृंखला होती है तो इन दोनों की मौजूदगी का आस्ट्रेलिया को फायदा मिलेगा ।

स्मिथ , वार्नर को जल्दी आउट नहीं करने पर आस्ट्रेलिया में नहीं जीत सकेगा भारत : चैपल

मुंबई, आठ मई आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने कहा है कि अगर भारतीय टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को जल्दी आउट नहीं करती है तो आस्ट्रेलिया में इस साल टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत सकेगी ।

चैपल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने की दशा में अगर यह श्रृंखला होती है तो इन दोनों की मौजूदगी का आस्ट्रेलिया को फायदा मिलेगा ।

उन्होंने ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ शो में कहा ,‘‘ मुझे इस श्रृंखला का इंतजार है । यह काफी रोचक होगी । भारत ने पिछले दौरे पर आस्ट्रेलिया को हराया था तो टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत होगी ।’’

चैपल ने कहा ,‘‘ इस बार भारत के लिये चुनौती कठिन होगी क्योंकि स्मिथ और वार्नर आस्ट्रेलियाई टीम में होंगे । भारतीय टीम हालांकि आस्ट्रेलियाई हालात में अच्छा खेलने में सक्षम है ।’’

भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में 2018 . 19 में आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी । उस समय आस्ट्रेलियाई टीम में वार्नर और स्मिथ नहीं थे क्योंकि दोनों गेंद से छेड़खानी के कारण प्रतिबंध झेल रहे थे ।

चैपल ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना काफी मुश्किल है । उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण भी है । भारतीय टीम तभी जीत सकती है, जब स्मिथ और चैपल को सस्ते में आउट कर दे ।’’

उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि तीनों प्रारूप खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो कोहली इस समय सर्वश्रेष्ठ है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).