ENG vs AUS 5th Test 2023 Day 5 Live Updates: स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने पारी को संभाला, ऑस्ट्रेलिया ने चाय ब्रेक तक 3 विकेट पर जोड़े 238 रन

ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा टेस्ट जीतकर 3-1 से श्रृंखला अपने नाम करने के लिए 384 रन का लक्ष्य मिला है। मेहमान टीम ने लंच तक तीन विकेट पर 238 रन बनाए लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को द ओवल में अंतिम दो सत्र में जीत के लिए 146 रन की दरकार है.

स्टीव स्मिथ (Photo Credits: ESPN/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा टेस्ट जीतकर 3-1 से श्रृंखला अपने नाम करने के लिए 384 रन का लक्ष्य मिला है। मेहमान टीम ने लंच तक तीन विकेट पर 238 रन बनाए लिए हैं.ऑस्ट्रेलिया को द ओवल में अंतिम दो सत्र में जीत के लिए 146 रन की दरकार है. लंच के समय स्मिथ 40 जबकि हेड 31 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों चौथे विकेट के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं. इंग्लैंड ने पास हालांकि सत्र के अंतिम ओवर में स्मिथ को आउट करने का मौका था. मोईन अली की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उछलते हुए लेग स्लिप में एक हाथ से स्मिथ का कैच पकड़ लिया था लेकिन उनका हाथ जब नीचे आया तो उनकी जांघ से टकरा गया और गेंद उनके हाथ से छूट गई. यह भी पढ़ें: एशेज के आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 249 रन, इंग्लैंड को झटकने होंगे 10 विकेट, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 135 रन से की। सुबह के सत्र में गेंद मूव कर रही थी और स्विंग हो रही थी. क्रिस वोक्स ने इसका फायदा उठाते हुए सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा.

इंग्लैंड की धरती पर अपनी आखिरी पारी में 60 रन बनाने के बाद वार्नर ने वोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को कैच थमाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज जनवरी में सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के बाद संन्यास का इरादा जता चुका है.

वोक्स ने इसके बाद ख्वाजा को पगबाधा किया। उन्होंने 72 रन बनाए। ख्वाजा ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन फैसला उनके खिलाफ आया.

तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इसके बाद मार्नस लाबुशेन (13) को दूसरी स्लिप में जैक क्राउली के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 169 रन किया.

स्मिथ और हेड ने हालांकि इसके बाद लंच तक मेजबान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा. स्मिथ ने हालांकि सत्र के अंतिम ओवर में भाग्यशाली रहे जब स्टोक्स ने उन्हें जीवनदान दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल