जरुरी जानकारी | स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस को पिछले वित्त वर्ष में 50 करोड़ रुपये का घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लिमिटेड को बीते वित्त वर्ष में लगभग 50 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने बताया कि उसे यह घाटा ज्यादा खर्च होने के कारण हुआ है।
नयी दिल्ली, 19 अगस्त स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लिमिटेड को बीते वित्त वर्ष में लगभग 50 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने बताया कि उसे यह घाटा ज्यादा खर्च होने के कारण हुआ है।
उद्योगों को कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी स्मार्टवर्क्स ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी में आरंभिक दस्तावेज (डीआरएचपी) दाखिल किए हैं।
दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 में 49.95 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 101 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे से 50 प्रतिशत कम था।
बीते वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आमदनी हालांकि बढ़कर 1,113.11 करोड़ रुपये हो गई थी, जो उससे पिछले वित्त वर्ष में 744 करोड़ रुपये थी।
डीआरएचपी के अनुसार, स्मार्टवर्क्स के प्रस्तावित आईपीओ में 550 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 67.59 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
कंपनी 140 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ उधारों के पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान या मोचन के लिए करेगी।
पिछले वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी पर कुल बकाया उधारी 427.35 करोड़ रुपये थी।
वर्तमान में, स्मार्टवर्क्स के पास 41 सह-कार्यस्थल हैं, जिनमें 73.6 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान और 1.66 लाख से अधिक डेस्क शामिल हैं।
स्मार्टवर्क्स दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई समेत 13 शहरों में कार्यरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

