खेल की खबरें | छोटा देश, क्रिकेट खेलने वाले कम लोग, हमें गर्व होना चाहिये : इरास्मस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नामीबिया के महानतम खिलाड़ी ओलंपिक रजत पदक विजेता फर्राटा धावक फ्रेंकी फ्रेडरिक्स रहे हैं लेकिन अब देश की क्रिकेट टीम के सदस्यों से उन्हें प्रतिस्पर्धा मिल सकती है ।

शारजाह, 22 अक्टूबर नामीबिया के महानतम खिलाड़ी ओलंपिक रजत पदक विजेता फर्राटा धावक फ्रेंकी फ्रेडरिक्स रहे हैं लेकिन अब देश की क्रिकेट टीम के सदस्यों से उन्हें प्रतिस्पर्धा मिल सकती है ।

गेरहार्ड इरास्मस की टीम ने वह कर दिखाया है जिसकी कल्पना भी शायद उनके देशवासियों ने नहीं की होगी । पश्चिम दिल्ली से भी कम आबादी वाले देश के गुमनाम से क्रिकेटर आयरलैंड को हराकर टी20 विश्व कप सुपर 12 में पहुंच गए ।

नामीबिया ने 2003 में 50 ओवरों का विश्व कप खेला था जिसमें भारत ने उसे हराया था लेकिन पिछले 18 साल में इसने अपने खेल में काफी सुधार किया है ।

इरास्मस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारा एक छोटा देश है जिसमें बहुत कम लोग क्रिकेट खेलते हैं ।हमें खुद पर गर्व होना चाहिये । अभी जीत का खुमार चढा नहीं है ।’’

इरास्मस और डेविड विसे जीत के सूत्रधार रहे । इरास्मस ने इस पर खुशी जताते हुए कहा ,‘‘ दबाव के समय सीनियर खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होती है जो आज हम दोनों ने निभाई । उम्मीद है कि आगे भी ऐसा कर सकेंगे ।’’

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने स्वीकार किया कि उनकी टीम इस हार को भुला नहीं सकेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम आहत हैं । हम जीतना चाहते थे । लेकिन हम रन नहीं बना सके । इस हार को भुलाना आसान नहीं होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट