विदेश की खबरें | धीमी प्रगति और कोई बड़ी सफलता न मिलने से रूस-यूक्रेन शांति समझौते की उम्मीदें धूमिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को टेलीग्राम पर कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि रूस युद्ध और कब्जे को जारी रखने के लिए समय खींचने की कोशिश कर रहा है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को टेलीग्राम पर कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि रूस युद्ध और कब्जे को जारी रखने के लिए समय खींचने की कोशिश कर रहा है।’’

उन्होंने रूस पर और अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘हम रूस पर दबाव डालने के लिए साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं।’’

यूक्रेन ने 30 दिन के व्यापक युद्धविराम की पेशकश की है, जिसे मॉस्को ने अस्वीकार कर दिया है।

जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आमने-सामने बैठक का प्रस्ताव रखा था, लेकिन रूसी नेता ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

ट्रंप ने कहा कि शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता है। सोमवार को उन्होंने जेलेंस्की तथा पुतिन के साथ फोन पर अलग-अलग बातचीत की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि रूस और यूक्रेन ‘‘तुरंत’’ युद्धविराम वार्ता शुरू करेंगे, हालांकि इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि ऐसी वार्ता कब और कहां होगी।

जेलेंस्की के वरिष्ठ सलाहकार मिखाइलो पोदोलियाक ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।’’

ट्रंप ने कहा कि सोमवार को पुतिन के साथ उनकी वार्ता शानदार रही, लेकिन यूरोपीय अधिकारी रूस के इरादों को लेकर संशय में हैं।

एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हनो पेवकुर ने मंगलवार को ब्रसेल्स में कहा, ‘‘पुतिन ने अपना रुख कभी नहीं बदला है। रूस वास्तव में इस युद्ध को ख़त्म नहीं करना चाहता।’’

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कहा कि सद्भावनापूर्वक बातचीत करने में रूस की विफलता के कारण अमेरिका द्वारा उस पर प्रतिबंध लगाए जाने की धमकी दी जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी