देश की खबरें | स्लोवेनिया ने यूएनएससी में सुधार और भारत के लिए स्थायी सदस्यता की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्लोवेनिया के उप प्रधानमंत्री तान्जा फजोन ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन व्यक्त किया।

नयी दिल्ली, 17 मार्च स्लोवेनिया के उप प्रधानमंत्री तान्जा फजोन ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन व्यक्त किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात के बाद फजोन ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा परिषद को वर्तमान वैश्विक राजनीतिक स्थितियों को सही तरीके से दर्शाना चाहिए।

फाजोन ने 'पीटीआई-वीडियो’ से कहा, "हम निश्चित रूप से यूएनएससी में सुधार का समर्थन करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें मौजूदा भू-राजनीतिक रुख को बेहतर ढंग से दर्शाने की जरूरत है, चाहे वह सुरक्षा परिषद में गैर-स्थायी सदस्यों के बीच हो या स्थायी सदस्यों के बीच।"

फजोन ने कहा, "अगर सदस्य देशों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो मुझे नहीं लगता कि भारत को इसमें शामिल ना करने का कोई कारण होगा।"

जयशंकर के साथ चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में अस्थिरता के बारे में बात की।

फजोन ने कहा, "हमें दुनिया भर में शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए मजबूत सहयोगियों की जरूरत है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now