खेल की खबरें | कोविड-19 मामले के कारण स्लोवाकिया की टीम ने मैच गंवाया

यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूएफा ने यह फैसला दिया कि स्लोवान को अपने प्रतिद्वंद्वी की क्लासविक के खिलाफ अपने पहले दौर का मैच 3-0 से गंवाना पड़ेगा क्योंकि उसे पिछले सप्ताह फैरो आइलैंड में दो बार स्थगित करना पड़ा था।

फैरो आइलैंड के अधिकारियों ने स्लोवाकियाई टीम के खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा है क्योंकि कुछ खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिये परीक्षण पॉजीटिव आया है।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

इस महामारी के दौरान यूएफा के प्रतियोगिता नियमों के अनुसार कोविड-19 मामले पाये जाने पर स्थानीय अधिकारी मैचों को रोक सकते हैं।

इससे पहले कोसोवा लीग के विजेता द्रीता क्लब को स्विट्जरलैंड में चैंपियन्स लीग मैच खेलने से रोक दिया गया था क्योंकि उसके दो खिलाड़ियों को संक्रमित पाया गया था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: होटल के कमरे में बंद सुरेश रैना ने इस तरह से की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.

यूएफा ने सोमवार को कोसोवा की दूसरी टीम प्रिस्टीना को यूरोपा लीग के प्रारंभिक दौर के मैचों से बाहर कर दिया था। प्रिस्टीना के दस खिलाड़ियों सहित कई अन्य सदस्यों को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)