जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी 98 रुपये चढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 98 रुपये की तेजी के साथ 58,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,792 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 34 पैसे घटकर 73.82 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.47 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमत पर दबाव रहा।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

