एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी 224 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना नौ रुपये की मामूली तेजी के साथ 51,568 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी 224 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, सात अप्रैल रुपये के मूल्य में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना नौ रुपये की मामूली तेजी के साथ 51,568 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पहले बुधवार को सोना 51,559 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी की कीमत 224 रुपये के तेजी के साथ 66,139 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,915 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 75.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.28 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,926 डॉलर प्रति औंस हो गई जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).