एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी 626 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 22 रुपये की तेजी के साथ 48,669 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी 626 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 11 फरवरी रुपये की विनिमय दर में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 22 रुपये की तेजी के साथ 48,669 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,647 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 626 रुपये टूटकर 62,214 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,840 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.02 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को हाजिर सोना मामूली तेजी के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर पर था।"

उन्होंने कहा, "हालांकि, जनवरी में अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.50 प्रतिशत हो गयी जिससे पीली धातु में मजबूती बनी रही।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).